दुनियाभर में इजरायली शासकों के विरोध में प्रदर्शन
इजरायली शासकों द्वारा गाजा पर लगातार बमबारी जारी है। जिसमें अभी तक लगभग 10,000 लोग मारे गये हैं। गाजा अत्यधिक घना बसा आबादी क्षेत्र है। यहां मिसाइल हमलों का मतलब सीधे आम नागरिकों को निशाना बनाना है। इजरायली मिसाइल हमलों में अस्पताल और शरणार्थी शिविरों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इजरायली शासकों के इन कुकर्मों के विरोध में दुनियाभर में जनता आक्रोशित है। इसमें प्रमुखता से इजरायली शासकों का विरोध, मानवीय सहायता दिये जाने, शांति तथा नागरिक हत्याओं पर रोक, गाजा से घेराबंदी हटाने आदि प्रमुख मांगें हैं। भारत, युनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी आदि देशों में जनता को इजरायली शासकों के कुकर्मों का विरोध करते हुए अपनी सरकारों के दमन का भी सामना करना पड़ रहा है।

