हमारा कहना है
मोदी जी ! अमेरिका के आगे झुकने की कोई हद
नरेन्द्र मोदी अक्सर 56 इंच के सीने के जुमले से भी पहचाने जाते हैं। अपने सीने की यह नाप उन्होंने खुद ही सार्वजनिक तौर पर बतायी। ‘56 इंच सीना’ आत्मसम्मान, साहस, बहादुरी का प्रतीक बन गया। लेकिन अमेरिकी साम्राज्यवादियों और उनके सरगना डोनाल्ड ट्रंप के आगे यह सीना खासतौर पर पिचक जाता है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया में भारत-चीन को ‘‘नरक’’ बताने वाली टिप्पणी शेयर की। मोदी मौन रहे। विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया में टिप्पणी को अनुचित माना पर साथ ही जोड़ दिया कि ‘‘ये भारत-अमेरिका के संबंधों की वास्तविकता को प्रतिबिंबित नहीं करती है।’’