क्रांतियां लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
क्रांतियां लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 21 दिसंबर 2016

फ्रांसीसी क्रांति-विश्व की प्रथम निर्णायक पूंजीवादी क्रांति

-रौशन कुमार

        फ्रांसीसी  क्रांति के 227 वर्ष पूरे हो चुके हैं। यह क्रांति एक नये ऐतिहासिक युग का प्रथम कदम थी। इस क्रांति ने फ्रांस में सामंती अभिजातों के शासन को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया था। इसने सार्वजनिक जीवन के क्षेत्र में पूंजीवादी शासकों को स्थापित करने का रास्ता प्रशस्त किया था। क्रांति ने ऐसे बुनियादी परिवर्तन कर दिये थे कि उनको पीछे ले जाने की प्रतिक्रियावादियों द्वारा पुनस्र्थापना करने की तमाम कोशिशें उसके सामाजिक परिणामों को पीछे नहीं ले जा सकीं। इस महान क्रांति ने पूंजीपति वर्ग के एक छत्र शासन की शुरुआत कर दी थी।

महान अक्टूबर समाजवादी क्रांति

-कैलाश

        25 अक्टूबर 1917 के दिन रूस में एक युगान्तरकारी घटना घटी। जिसने एक नये युग का सूत्रपात कर दिया। यह घटना थी मजदूर क्रांति की, समाजवादी क्रांति की। इस घटना के बाद बीसवीं सदी इसी घटना के इर्द-गिर्द घूमती रही। कोई भी बात बिना मजदूर क्रांति की चर्चा किये बगैर ना सिर्फ अधूरी थी बल्कि वह पूर्णतः गलत हो जाती थी। साहित्य-ज्ञान विज्ञान से लेकर गुलाम देशों की हालत, संघर्ष, कोई भी बात या विश्लेषण मजदूर क्रांति के बगैर समझा ही नहीं जा सकता था। इस क्रांति को, समाजवादी राज्य को भले ही पहले-पहल पूंजीवादी-साम्राज्यवादी शासकों ने मान्यता न दी हो किंतु दुनिया के मेहनतकशों के लिए यह पहले ही दिन से मान्य था। बड़ी तेजी से वे समाजवाद के प्रति आकर्षित होते चले जा रहे थे। समाजवाद की ‘किताबी’ बातों को वे अपने यहां भी वस्तुगत सच्चाई बना देना चाहते थे। जिससे दुनिया का उत्पीड़क शासक बुरी तरह भयभीत था।

मंगलवार, 20 दिसंबर 2016

सांस्कृतिक क्रांति की 50 वीं वर्षगांठ की याद में

चीन की क्रांतियां
-प्रियंका

        चीन की नवजनवादी क्रांति एवं सर्वहारा सांस्कृतिक क्रांति विश्व इतिहास की युगांतरकारी क्रांतियां हैं। चीनी नवजनवादी क्रांति एक सामंतवाद विरोधी साम्राज्यवाद विरोधी क्रांति थी जिसने दुनिया  की आबादी के पांचवे हिस्से को सामंतवाद, दलाल नौकरशाह पूंजीवाद व साम्राज्यवाद की जंजीरों से मुक्त किया था। सर्वहारा सांस्कृतिक क्रांति समाजवादी समाज में पूंजीवादी पुनस्र्थापना रोकने का अभिनव प्रयोग थी।
        चीनी नवजनवादी क्रांति से महान सर्वहारा सांस्कृतिक क्रांति तक की यात्रा उतार चढ़ावों मोड़ों व घुमावों से भरी है।