सोमवार, 29 जून 2026

बनारस हिन्दू विष्वविद्यालय में छात्रों और सुरक्षा कर्मियों के बीच हिंसक झड़प
महेश


    2 दिसंबर 2025 की आधी रात बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के बिरला छात्रावास परिसर में अचानक खून-खराबे का मंजर बन गया। सब कुछ शुरू हुआ एक छात्र के वाहन से टकराव से। राजाराम छात्रावास (हाॅस्टल) के पास एक बाइक दुर्घटना में घायल छात्र अन्य छात्रों के साथ शिकायत दर्ज कराने प्राॅक्टोरियल बोर्ड आफिस पहुंचा। लेकिन वहां बातचीत तेज बहस में बदल गई, और जल्द ही छात्रों और प्राॅक्टोरियल टीम-सुरक्षा कर्मियों के बीच भयंकर विवाद शुरू हो गया। सुरक्षा कर्मियों ने कुछ छात्र को गिरफ्तार कर लिया। इससे छात्र भड़क गए तथा अन्य छात्र भी छात्रावास से आ गए। कुछ देर बाद छात्रों और सुरक्षा कर्मियों में भारी पथराव हुआ। घंटों तक यह बवाल चलता रहा। जिसमें दर्जनों छात्र, सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी घायल हुए। कुछ की हालत गंभीर हो गई। बीएचयू प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही से कैंपस युद्ध का मैदान बन गया।

इस घटना के बाद 100 से ज्यादा छात्रों पर लंका थाने में थ्प्त् दर्ज की गई। छात्र अब उप-कुलपति और आईआईटी निदेशक आवास के बाहर धरने पर बैठकर न्याय की मांग कर रहे हैं।

यह महज एक दुर्घटना नहीं लंबे समय से चली आ रही अनसुलझी मांगें, सुरक्षा बैरिकेड्स पर असंतोष और संवाद की कमी है। जहां कालेज प्रशासन छात्रों की बातों को सुनना नहीं चाहता है। संस्थाओं सहित उच्च पदों में बैठे हुए लोग तानाशाही तरीके से कैंपस को चलाना चाहते हैं। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है।

स्थिति अभी भी सामान्य नहीं है। क्या प्रशासन छात्रों की सुनवाई करेगा? या यह आग और भड़केगी? समय बताएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें