प्यारे मुन्ना,
इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है। यह बहुत सुन्दर, अनोखी और प्यारी दुनिया है। तुम्हें इसे और भी प्यारी और सुन्दर बनाने के लिए भेजा गया है। भेजा किसने? यह कोई नहीं जान पाया। और शायद जानकर कुछ हासिल भी नहीं होगा। इसलिए इन सवालों पर अपना समय भी बरबाद मत करना। हम सब के पास सीमित समय होता है और जितना भी हो कम ही होता है। इस दुनिया में इतना कुछ है जानने को, महसूस करने को कि तुम्हारे पास इतना भी समय नहीं है बरबाद करने को।
संभावनाएं असीम हैं। तुम कुछ भी बन सकते हो। कुछ भी कर सकते हो। इस दुनिया तक को बदल सकते हो। याद रखना ना करके पछताने से बेहतर है करके पछताना। और कुछ भी नहीं मिला तो तजुर्बा मिलेगा। यह तजुर्बा बहुत कीमती है। हर चीज का तजुर्बा करना। पर किसी भी चीज की आदत न डालना। तजुर्बे तुम्हें सही और गलत में फर्क करना सिखायेंगे। गलती करने से बचायेंगे। पर गलतियां करने से डरना मत। गलतियां वहीं करते हैं जो कुछ करते हैं। अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेना। उन्हें सुधारना। दूसरों की गलतियों को माफ करना। उन्हें उसे सुधारने का मौका देना। कोई भी जान कर गलती नहीं करना। बुरा बर्ताव भी नहीं करना। किसकी जिन्दगी में क्या चल रहा है यह कोई नहीं जानता। इसलिए सबको वही मौका देना, जो खुद को दोगे। सबसे उतनी ही नरमी बरतना जितना खुद से बरतोगे। सबकी इज्जत करना। सब पर भरोसा करना। इस दुनिया में प्यार की बहुत कमी है बेटा। हम सबको इसकी बहुत जरूरत है। तुम्हें भी होगी। मांगने में हिचकिचाना नहीं। दिखाने में भी रुकना नहीं। दुनिया बहुत छोटी है। शर्म के लिए, संकोच के लिए। आये न आये जी खोल कर नाचना। गला फाड़कर गाना। मन भरके खाना। खुलकर हंसना और जोर से रोना। जैसे तुम अभी फोन पर रो रहे थे। बस शरीर से ही बड़े होना, मन से नहीं। जिस दिन अंदर से यह बचपना गया, यह मासूमियत गयी, उस दिन यह समझना कि यह जिंदगी गयी, भविष्य के बारे में सोचना पर चिंता मत करना। बीते दिनों को याद करना, पर खो मत जाना।

जिंदगी में कुछ अच्छे दिन आयेंगे कुछ बुरे। अच्छे दिनों में घमंड मत करना और बुरे दिनों में हताश मत होना। सफलता का सारा श्रेय खुद को मत देना और असफलता का जिम्मा दूसरों पर मत डालना। बेटा! बस आगे बढ़ते रहना। खुशियां बांटना। मगर यह याद रखना तुम्हें यहां एक ही काम से भेजा है कि तुम इस दुनिया को और भी खूबसूरत और प्यारा बना सको।
ढेरों आशीर्वाद के साथ
तुम्हारा दादा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें