परचम वर्ष-6 अंक-1 का कवर पेज अत्यंत आर्कषक था। फासीवादी व क्रांति के प्रतीकों के अंतर को कलात्मक रूप से बहुत बढिया ढंग से प्रकट किया गया। आवरण कथा ‘हिन्दी, हिन्दू, हिन्दू राष्ट्र’ लेख साम्प्रदायिक सोच वाली भाजपा के वास्तविक चरित्र को उजागर करता है। संघ द्वारा हिन्दू राष्ट्र वाली सोच से अन्य धर्मों के खिलाफ जो माहौल बनाया जा रहा है, उसने समाज में ध्रुवीकरण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। ‘विश्व आर्थिक संकट, दक्षिणपंथी राजनीति और छात्र नौजवान’ लेख में वर्तमान आर्थिक संकट के कारण दक्षिणपंथी राजनीति के उभार को दिखाया है। छात्र नौजवानों को वर्तमान आर्थिक संकट किस तरह प्रभावित कर रहा है, इस बात को ठीक ढंग से अभिव्यक्त करता है। साम्प्रदायिकता के सम्बंध में मिथक-यथार्थ लेख साम्प्रदायिक तत्वों द्वारा गढ़े गये मिथकों का यथार्थ व सर्वे रिर्पोटों के आधार पर खंडन करता है।
‘मुसलमान’ कविता साम्प्रदायिक सोच वाले लोगों के ऊपर एक तमाचा लगाती है। कविता साम्प्रदायिक दंगों से होने वाली पीड़ा को भी अभिव्यक्त करती है।
‘नवरंग बिहारी औरंगजेबः कुछ तथ्य’ लेख साम्प्रदायिक इतिहास लेखन करने वाले संगठनों को यथार्थ का आइना दिखाता है। औरंगजेब को हिन्दू विरोधी घोषित करने वाली राजनीति का पाखंड यह लेख उजागर करता है।
अंतर्राष्ट्रीय राजनीति ‘इराक की बर्बादी का गुनाहगार अमेरिकी साम्राज्यवाद’ लेख इराकी जनता पर हो रहे जुल्म को बयां करता है। साथ ही अमेरिकी साम्राज्यवादियों द्वारा इराक में शिया-सुन्नी-कुर्द के बीच में अलगाव पैदा करने की कोशिश लगातार जारी है। इराक में मौजूद सरकार के भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद को भी इराक की वर्तमान स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराता है।
‘सभ्यता के ठेकेदार बर्बरता के पैरोकार’ लेख नार्वे में आयोजित मेले में मानव चिड़ियाघर के रूप में मानवता के ऊपर एक कलंक मानता है क्योंकि जहां सभ्यता का विकास चरम पर है वहीं आज कुछ सभ्यताओं के लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।
‘स्वच्छ भारत अभियान नाम बड़े और दर्शन छोटे’ लेख मोदी के स्वच्छता अभियान की पोल खोलता है। जहां तकनीकी विकास के युग में मशीनों के द्वारा सफाई की जाती है वहीं मोदी जी व्यक्तियों को दोषी ठहराकर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं।
‘विपिन चंद्रः सरकारी मार्क्सवादी इतिहासकार’ लेख में विपिन चंद्र को प्रगतिशील बताया गया है साथ ही उनकी सीमा को भी रेखांकित किया गया है।
-जयप्रकाश, हल्द्वानी
परचम के वार्शिक ग्राहक बनंे
एक प्रति- 10 रूपये
वार्षिक सदस्यता- 40 रूपये
त्रिवार्षिक सदस्यता- 100 रूपये
आजीवन सदस्यता- 1000 रूपये
वितरण सम्बंधी जानकारी के लिए
मो.न.-08909668860
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें